कॉर्लिन या आर्नेल्ड कौन ज्यादा भाएगा दर्शकों को- टोटल रिकॉल
बैंगलोर। 3 अगस्त को पूरे विश्व में रिलीज़ होने वाली होलीवुड की फिल्म है "टोटल रीकॉल"। सोनी पिक्चर्स की इस फिल्म के निर्माता है टोबी जफे और नील मोरित्ज़, फिल्म के निर्देशक हैं लेन वाइसमेन। लेखक फिलिप के डिक की लघु कहानी "वी केन रिमेम्बर इट फॉर यू होलसेल" पर आधारित है यह फिल्म। केट बेक्किंसले, कॉलिन फेरल और जेसिका बियल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
सन् 1990 में भी फिल्म आयी थी "टोटल रीकॉल"। इस फिल्म "टोटल रीकॉल" में लोकप्रिय अभिनेता अर्नोल्ड शेवार्जेनगर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में उनके साथ दो नायिकाए भी थी शेरोन स्टोन और रशेल टीकोटिन। फिल्म के निर्देशक थे पॉल वेर्होएवेन।

3 अगस्त को रिलीज़ होने वाली फिल्म "टोटल रीकॉल" पुरानी फिल्म का ही रीमेक है। अब देखना यह है कि इस फिल्म के हीरो कॉलिन क्या दर्शकों के बीच अपनी वहीँ जगह बना पायेगे जो अभिनेता अर्नोल्ड की थी, क्योंकि जब दर्शक इस फिल्म को देखेगें तो जरुर उनकी तुलना अर्नोल्ड से करेगे। अर्नोल्ड के बहुत प्रशंसक हैं, उनकी मसल्स मैन की छवि के तो सभी दीवाने हैं उनकी फ़िल्में देख कर युवा भी उनकी ही तरह अपनी बॉडी को बनाते हैं यह बात उस समय भी लागू थी जब उनकी फिल्म "टोटल रीकॉल" रिलीज़ हुई थी और आज भी है। आज भी उनके बहुत से चाहने वाले हैं।
36 वर्षीय आयरिश अभिनेता कॉलिन फेरल ने भी यूं तो बहुत सारी फिल्मों में अभिनय किया है, देखने में भी आकर्षक हैं। अब देखना यह है कि 5 फीट 11 इंच के कॉलिन अपने अभिनय से दर्शकों को कितना रिझा पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications