'हॉकी म्यूजिकल' से शुरू होगा टोरंटो फिल्म महोत्सव

टीआईएफएफ के आयोजकों ने बुधवार को जानकारी दी कि माइकल मैकगोवैन के निर्देशन में बनी 'स्कोर: ए हॉकी म्यूजिकल' के रॉय थॉमसन हॉल में प्रदर्शन के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। पिछली बार ब्रिटिश फिल्म 'क्रिएशन' से महोत्सव की शुरुआत हुई थी। यह फिल्म चार्ल्स डार्विन के जीवन पर आधारित थी। इस बार कनाडा की पहचान आइस हॉकी पर आधारित फिल्म को शुरुआत के लिए चुना गया है।
टोरंटो फिल्म महोत्सव
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'दिल बोले हड़िप्पा' और आशुतोष गोवारिकर की 'वाट्स योर राशि?' दो ऐसी बॉलीवुड फिल्में जिनका पिछले साल इस फिल्म महोत्सव में विश्व प्रीमियर हुआ था। महोत्सव में पहली बार बॉलीवुड फिल्मों का प्रीमियर हुआ था। इस साल महोत्सव में दुनियाभर की 300 फिल्मों का प्रदर्शन होगा और इनमें से दो से ज्यादा फिल्में बॉलीवुड की होने की उम्मीद है।
टोरंटो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव बॉलीवुड समारोह हॉलीवुड bollywood festival hollywood toronto toronto international film festival


Click it and Unblock the Notifications