टॉम क्रूज़ से तलाक हुआ तो कैटी होल्म्स को मिलेंगे 15 करोड़

खबर ये भी है कि अगर ये तलाक होता है तो कैटी को टॉम क्रूज की जायदाद में से 15करोड़ मिलेंगे जो कि उनकी बेटी सूरी के देखभाल में प्रयोक किये जाएंगे। सू्त्रों के अनुसार सूरी फिल्हाल कैटी के पास ही रहेगी और इसलिए टॉम की जायदाद में से काफी बड़ा हिस्सा सूरी को मिलेगा।
वकील विकी जीगलर ने बताया "ज्यादातर जायदाद टॉम की है। उसे कैटी होल्म्स को उनकी बेटी की देखभाल के लिए काफी कुछ मिल सकता है। उन्हें दिखाना होगा कि सूरी के लिए आया है, कार, कपडे जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं हैं। सूरी की लाइफस्टाइल को मेन्टेन रखने के लिए कैटी को हर महीने बहुत सारे पैसों की जरुरत होगी।"
सूत्रों के अनुसार कैटी को शादी को हर साल के लिए 3 करोड़ मिलेंगे और साथ ही टॉम और कैटी का 35 करोड़ का बंगला भी। कैटी और टॉम दोनों 2006 के बाद अपने द्वारा कमाए गए सभी पैसों को अपने पास रखेंगे।
चूंकि कैटी और टॉम 11 साल से पहले ही अलग हो गए इसलिए कैलीफोर्निया कम्यूनिटी सम्पत्ति अधिनियम के चलते जायदादा का 50-50 प्रतिशत बंटवारा नहीं हो सकता।


Click it and Unblock the Notifications











