पूरे परिवार के साथ डांस क्लास जाएंगे टॉम

हॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता टॉम क्रूज का कहना है कि उनकी पत्नी कैटी होम्स ने उन्हें और उनकी पांच वर्षीय बेटी को
फेमेली डांस क्लासेज में जाने के लिए तैयार कर लिया है। अब टॉम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ डांस सीखने जाएंगे।
सूत्रो के अनुसार 49 वर्षीय क्रूज ने कहा कि उन्हें अपनी म्यूजिकल फिल्म रॉक ऑफ एजेज में काम करने के लिए तैयार करने में उनकी पत्नी की अहम भूमिका है क्योंकि वह परिवार में हमेशा कला के प्रति प्यार पैदा करने की कोशिश करती रहती है।
उन्होंने कहा, मेरी पत्नी कैट मुझसे कहती रही है, कि तुम्हें एक म्यूजिकल फिल्म करनी चाहिए। मेरी वाइफ कैट एक डांसर है, वह गाती है और वह हमेशा डांस क्लासेज भी जाती है। अब मैं मेरी वाइफ के कहने पर ही एक म्यूजिकल फिल्म करने वाला हूं।


Click it and Unblock the Notifications











