..................... Katie has gone mad in Tom's love | टॉम के प्यार में सुध-बुध खो बैठी कैटी - Hindi Filmibeat

टॉम के प्यार में सुध-बुध खो बैठी कैटी

By Staff


हाल ही में पराडे नामक एक पत्रिका को दिए गए एक साक्षात्कार में हॉलीवुड अभिनेत्री केटी ने माना कि अभिनेता टॉम क्रूज और निकोल किडमैन के दो बच्चे - पंद्रह महीने की ईसाबेला और एक साल का कॉनोर, केटी को माँ कहकर पुकारते हैं.

टॉम क्रूज की पत्नी केटी होम्स क्रूज अपने आपको दुनिया की सबसे खुशकिस्मत महिला मानती हैं. वजह है कि क्रूज के घर में न सिर्फ उन्हें क्रूज का प्यार मिल रहा है, बल्कि क्रूज और उनकी पूर्व पत्नी निकोल किडमैन के बच्चे केटी को भी माँ कहकर बुलाते हैं.

केटी ने बताया कि ये बच्चे बहुत ज्यादा समझदार और दयालु हैं और मुझे माँ कहकर पुकारते हैं. मेरे लिए इससे बड़ी क्या बात हो सकती है कि मुझे इतना अधिक सम्मान मिल रहा है.

साथ ही टॉम के बारे में बताते हुए वे कहती हैं कि टॉम ने मुझे जीवन के कई सारे खूबसूरत अनुभव दिखाए हैं. उनके साथ मेरा विवाह भगवान का दिया हुआ तोहफा है. जिन विषयों पर कभी मैंने सोचा भी नहीं था, टॉम के साथ मैं वो सारे काम करती हूँ, जैसे पहाड़ों पर चढ़ना या पी-51 उड़ाना.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X