आलीशान होटल में ठहरेंगे क्रूज, होम्स
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज और उनकी पत्नी केटी होम्स अगले महीने आस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान 27,500 डॉलर के नाईट सुवीट में ठहरेंगे।
वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार दंपति अगले महीने 'डोंट बी अफ्रेड ऑफ द डार्क' की शूटिंग के लिए आस्ट्रेलिया जा रहा है। वे क्राउन टावर के मेहमान होंगे और समझा जाता है कि वे पांच सितारा होटल की पूरी पांचवीं मंजिल में ठहरेंगे।
क्रूज, होम्स और उनकी तीन साल की बेटी यहां ठहरेंगे एक आया तथा एक रसोइया उनके लिए हमेशा उपलब्ध रहेगा। इस सुवीट में चार बड़े शयन कक्ष, एक निजी लिफ्ट, संगमरमर से सुसज्जित स्नानगृह और अत्याधुनिक रसोईघर होगा।


Click it and Unblock the Notifications











