'टॉप गन' के सीक्वेल में टॉम क्रूज
खबर है कि हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टाम क्रूज 1986 में सिनेमा के रुपहले पर्दे पर आई मशहूर फिल्म 'टॉप गन' के सीक्वेल में काम करने के लिए तैयार हो गए हैं।
'पैरामाउंट पिक्चर्स' ने पहले ही क्रूज के समाने इसके लिए प्रस्ताव रख दिया है। इसके अलावा इस फिल्म के साथ अनुबंध के लिए फिल्म निर्माता जेरी ब्रेकहेमियर और निर्देशक टोनी स्कॉट के सामने भी प्रस्ताव रखा गया है।
मेवरिक में एक बहादुर नेवी पायलट का किरदार निभाने वाले क्रूज की इस फिल्म में भूमिका हालांकि छोटी होगी लेकिन अभी इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी उपल्ब्ध नहीं हो पाई है।
1986 में प्रदर्शित 'टॉप गन' विश्वभर में काफी मशहूर हुई थी और इसके साथ ही टॉम क्रूज भी हॉलीवुड के चहेते हीरोज में शुमार है गए थे। उस समय इस फिल्म के निर्माण में 35 करोड़ डॉलर का खर्च आया था।


Click it and Unblock the Notifications
