Mission Impossible की शूटिंग के दौरान Tom Cruise ने खुद किए जानलेवा स्टंट, हिला देगा ये वीडियो!

tom cruise

हॉलीवुड के सबसे चर्चित सितारों में से एक अभिनेता टॉम क्रूज इस वक्त अपनी फिल्म Mission Impossible के अगले पार्ट को लेकर चर्चा में है और लगातार इसको लेकर शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम Mission: Impossible- Dead Reckoning Part 1 होने वाला है और फिल्म को लेकर काफी मेहनत की जा रही है। दरअसल इस वक्त टॉम क्रूज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो खतरनाक स्टंट कर रहे हैं और इसको लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं।

जी हां, टॉ क्रूज ने इस दौरान एक नहीं बल्कि कई वीडियो साझा किए हैं जिसमें वो स्टंट करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता को लेकर मशहूर है कि वो अपने स्टंट खुद ही करते हैं। टॉम ने एक वीडियो को साझा करते हुए लिखा,

''हम जो काम कर रहे हैं उसे शेयर के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। #Mission Impossible.'' इसके अलावा एक ट्वीट उन्होने किया है जिसमें उन्होने प्लेन से छलांग लगा दी है। इसको साझा करते हुए उन्होने कहा,

''ये वाकई मेरे जीवन में सबसे सम्मान की बात है, मेरी ऊंचाई कम होती जा रही है तभी मुझे काम पर वापस जाना है और ये मुझे ये शूट करना है। सभी लोग स्वस्थ रहो, जल्द मुलाकात होगी सिनेमाघरों में।'' बता दें कि ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होने वाली है।

खत्म हो जाएगी सीरीज-

'डेड रेकनिंग पार्ट 2' के साथ पिछले 30 साल से चल रही टॉम क्रूज़ की ये फिल्म सीरीज़ खत्म हो जाएगी। जी हां, इसके बाद एक पार्ट आना है जिसके बाद से इस सीरीज का अंत हो जाएगा। लेकिन फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं और देखना है कि ये रिलीज के बाद कितना बड़ा धमाका करती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X