बच्चों संग मनाएंगे टॉम क्रिसमस
विदेशों में आने वाली क्रिसमस पार्टी को लेकर अभी से जोश चढना शुरु हो गया है। हर कोई अपने परिवार और अपने बच्चों के साथ इस फेस्टिवल को मनाने की तैयारी कर रहा है। खबर है कि हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज भी अपने बच्चों के साथ इस फेस्टिवल को मनाना चाहते हैं और उन्होंने ये बात बताई पीपल मैगजीन के एक रिपोर्टर को अपनी फिल्म जैक रीचर के लंदन प्रीमियर के दौरान। टॉम जल्द ही यूनाइटेड किंगडम जाएंगे और अपने तीनों बच्चों सूरी, बैला और कोन्नोर के साथ क्रिसमस मनाएंगे।
टॉम ने अपने बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने की खुशी को सबसे बांटते हुए कहा "हमने इन छुट्टियों में करने के लिए ढ़ेर सारी चीजें प्लान की हैं। हम सभी एक साथ जा रहे हैं। मैं बेसब्री के साथ इसका इंतजार कर रहा हूं।" टॉम के तीन बच्चे हैं इनमें उनकी छ साल की बेटी सूरी हैं, बैला और कोनोर। टॉम की पत्नी केटी होल्म्स के साथ उनके तलाक को लेकर भी कुछ दिनों पहले टॉम काफी चर्चा में रहे थे।

केटी होल्म्स के साथ तलाक की खबर के बाद पहली बार टॉम अपनी फिल्म जैक रीचर के प्रीमियर पर रेड कार्पेट पर आए। ये पहली बार था कि उन्होंने रिपोर्टरों के साथ बातचीत की। पिछले कई महीनों से टॉम अपनी फिल्म 'ऑल यू नीड इस किल' की शूटिंग में व्यस्त थे। उन्होंने इससे पहले थैंक्सगिविंग के अवसर पर भी अपने परिवार के साथ वक्त गुजारा था और अब वो ये क्रिसमस भी अपने बच्चों के साथ लॉस एंजेल्स में शानदार तरीके से मनाना चाहते हैं। ज्ञात हो कि इस क्रिसमस बच्चों के साथ उनकी मां केटी होल्म्स या निकोल किडमैन नहीं रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











