टॉम क्रूज करेंगे शरीर का प्रदर्शन
हॉलीवुड के सुपर सितारे टॉम क्रूज ने हाल के दिनों में अपने शरीर पर अच्छी खासी मेहनत की है और अब वह इसके प्रदर्शन के लिए बेकरार हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक क्रूज ने अपने शरीर पर उस समय मेहनत की है जब उन्हें अपनी फिल्म 'वाल्कीरी' का प्रचार करना है। क्रूज इन दिनों फिल्म के प्रीमियर के लिए ब्राजील में हैं। वहां उन्होंने कोपा कबाना के सुशी रेस्टोरेंट में अपनी पत्नी केटी होम्स के साथ एक रात्रिभोज के दौरान ऐसी कमीज पहन रखी थी जिसमें से उनका शरीर झलक रहा था।
दोनों अपनी बच्ची सूरी को ब्राजील के रियो डी जनेरियो स्थित सैन्य अड्डे के रिहायशी इलाके में समुद्र तट पर लेकर गए। वहां उनकी बच्ची सैन्यकर्मियों के बच्चों के साथ खेली कूदी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications