Titan submarine: टाइटैनिक का मलबा देखने गए, पनडुब्बी में सवार सभी लोगों की मौत, जेम्स कैमरून ने दिया रिएक्शन

titanic-submarine-death-of-all-five-passengers-who-went-to-see-titanic-director-james-cameron-reacts

Death of all five passengers who went to see Titanic: बीते कुछ दिनों से लापता हुई टाइटन पनडुब्बी चर्चा में बनी हुई है। अब अमेरिकी कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने बताया कि संभव है कि पनडुब्बी में विस्फोट हुआ था, जिसमें पनडुब्बी में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को ट्वीट किया कि अधिकारी जानकारी का मूल्यांकन कर रहे हैं।

टाइटन पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में अप्रैल 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने ले गई थी। अधिकारियों ने कहा कि अभी यह बताना जल्दबाजी होगी कि विस्फोट कब हुआ। इस बारे में अभी बहुत से सवाल हैं, जिनके जवाब तलाशने हैं।

पनडुब्बी में सवार थे 5 लोग

द गार्जियन के मुताबिक, 18 जून की दोपहर को पनडुब्बी पानी में उतरने के 1 घंटे 45 मिनट बाद रडार से गायब हो गई थी। इसमें सिर्फ 96 घंटे का लाइफ सपोर्ट ही रहता है। इसमें एक पायलट और 4 पैसेंजर्स सवार थे। सवार लोगों में ब्रिटेन के अरबपति हैमिश हार्डिंग, फ्रांस के डाइवर पॉल-हेनरी, पाकिस्तानी-ब्रिटिश कारोबारी शहजादा दाऊद, उनका बेटा सुलेमान और ओशनगेट कंपनी के CEO स्टॉकटॉन रश मौजूद थे।

टाइटैनिक फिल्म के निर्देशक ने दिया रिएक्शन

टाइटैनिक फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरूने ने भी इस घटना पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने दावा किया कि, "deep submergence इंजीनियरिंग समुदाय के कई टॉप के लोगों ने कंपनी को पत्र लिखकर कहा था कि वे जो कर रहे थे वह यात्रियों को ले जाने के लिए बहुत प्रायोगिक था और इसे सर्टिफाइड करने की आवश्यकता थी।"

कैमरून घटना की परिस्थितियों को टाइटैनिक से जोड़ कर देख रहे हैं। वो कहते हैं, "मैं टाइटैनिक दुर्घटना की समानता से आश्चर्यचकित हूं, जहां कप्तान को अपने जहाज के आगे बर्फ के बारे में बार-बार चेतावनी दी गई थी, और फिर भी वह रात में पूरी गति से बर्फ की चट्टान से टकरा गया और परिणामस्वरूप कई लोग मारे गए.."

बता दें, टाइटैनिक जहाज का मलबा अटलांटिक ओशन में मौजूद है। ये कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के सेंट जोन्स से 700 किलोमीटर दूर है। मलबा महासागर में 3800 मीटर की गहराई में है।

More from Filmibeat

Read more about: titanic james cameron
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X