वर्षो बाद मंच पर आईं टीना टर्नर
प्रसिद्ध गायिका टीना टर्नर हाल ही में लंदन में एक कार्यक्रम में नजर आईं। एक संगीत कार्यक्रम में उनकी आवाज सुनने के लिए 20,000 से अधिक लोग इकट्ठा हुए थे।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार लंदन के ओ2 एरिना साभागार में 71 वर्षीया टीना ने अपनी आवाज से उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया।
टीना ने उपस्थित लोगों का आभार भी जताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications