टेलीविजन कार्यक्रम में नजर आईं जेसिका
अमेरिकी पॉप स्टार जस्टिन टिम्बेरलेक की मित्र जेसिका बेल हाल ही में एक टेलीविजन कार्यक्रम में नजर आईं।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट कॉम' के अनुसार टेलीविजन कार्यक्रम 'सैटर्डे नाइट लाइव' में जस्टिन के साथ जेसिका नजर आईं। कार्यक्रम में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था।
असल जिंदगी में भी वे विवाह करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार अगले महीने दोनों शादी करेंगे। सूत्रों के अनुसार दोनों इटली में शादी रचाएंगे।
जस्टिन को हाल ही में न्यूयार्क में आभूषण की दुकान पर देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











