विक्टोरिया से टिप्स लेंगी एलिन
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स के विवाहेत्तर संबंधों से खफा उनकी पत्नी एवं स्वीडन की मॉडल एलिन नार्डेग्रेन फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम से मुलाकात करने वाली हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एलिन को इन दिनों शादी की अंगूठी के बगैर देखा जा रहा है। एलिन के दोस्तों के अनुसार वह फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया से वैवाहिक संबंध बचाने के लिए कुछ सलाह लेंगी।
उल्लेखनीय है कि पांच वर्ष पूर्व डेविड और विक्टोरिया के बीच संबंध खराब हो गए थे, जब डेविड ने कहा था कि उनका एक अन्य महिला के साथ संबंध है। उल्लेखनीय है कि 29 नवंबर को फ्लोरिडा में हुई कार दुर्घटना के बाद कम से कम 11 महिलाएं विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त गोल्फ खिलाड़ी वुड्स के साथ अवैध संबंधों की बात स्वीकार चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More from Filmibeat
गोल्फ टाइगर वुड्स डेविड बेकहम पॉप संगीत फुटबॉल विक्टोरिया बेकहम शादी david beckham fashion football golf marriage pop music tiger woods victoria beckham


Click it and Unblock the Notifications











