वुड्स के साथ ही रहेंगी एलिन

विख्यात पत्रिका 'पीपुल' की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि एलिन खुद ही अपने माता-पिता के अलगाव का गम बचपन में झेल चुकी हैं और वह चाहेंगी कि वैसा अनुभव उनके बच्चों को न उठाना पड़े। उनके दोनों बच्चे अभी दो वर्ष से कम के हैं।
उनके एक खास दोस्त ने पत्रिका से कहा, "वह ऐसा कुछ नहीं करने वाली हैं जो उनके बच्चों सैम और चार्ली के लिए ठीक नहीं होगा। वह जानती हैं कि बच्चों के साथ माता-पिता का रहना कितना महत्वपूर्ण है।" इससे पहले खबरों में कहा गया था कि वुड्स ने अपनी पत्नी को शादी न तोड़ने के लिए आठ करोड़ डॉलर देने की पेशकश की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More from Filmibeat
खिलाड़ी खेल गोल्फ टाइगर वुड्स द पीपुल बच्चे महिलाएं शादी children golf ladies marriage players sports the people tiger woods


Click it and Unblock the Notifications











