इस फिल्म में टाईगर श्रॉफ IN आमिर खान OUT!
[हॉलीवुड] बात हो रही है चाईनीज़ फिल्म कुंग फू योगा की। इस फिल्म में आमिर खान को एक रोल ऑफर किया गया था जिसे उन्होंने व्यस्तता के चलते रिजेक्ट कर दिया था। इस फिल्म में अब आमिर खान की जगह टाईगर श्रॉफ को साइन करने की बात चल रही है। टाईगर श्रॉफ इस समय बॉलीवुड के बेस्ट एक्शन हीरो हैं ऐसे में ये रोल उनके लिए ही बना है।

वैसे भी इस फिल्म में जैकी चैन का साथ देंगी कैटरीना कैफ। ऐसे में अगर टाईगर श्रॉफ भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ जाते हैं तो फिर इससे बेहतर कास्टिंग किसी भी बॉलीवुड के लिए नहीं होगी।
माना जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी और फिल्म को हिंदी और चाईनीज़ दोनों भाषा में रिलीज़ किया जाएगा। तो बस टाईगर श्रॉफ का चाईनीज़ योगा देखने के लिए तैयार हो जाइए।


Click it and Unblock the Notifications
