क्रिस हेम्सवर्थ पर कोरोना वायरस का खतरा, थॅार' का वर्ल्ड टूर कैंसल, फैंस के लिए बुरी खबर !
हॅालीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं जो कि कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए अपनी फिल्मों के प्रमोशन कैंसल कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में अब नाम सुपरहिट फिल्म सीरीज थॅार के स्टार क्रिस हेम्सवर्थ का नाम भी जुड़ गया है। क्रिस ने भारत आने का अपना प्लान पूरी तरह से रद्द कर दिया है। इसकी वजह कोरोना वायरस है।
जो कि तेजी से भारत के साथ पूरे विश्व में फैल रहा है। नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म एक्सट्रेशन का क्रिस पूरी दुनिया में प्रमोशन करने वाले थे। लेकिन जिस रफ्तार से कोरोना अपनी तेजी बढ़ा रहा है इसी के चलते उन्होंने अपना वर्ल्ड टूर पूरी तरह से रद्द कर दिया है। इसमें उनका भारत आना भी तय था। उन्होंने इसे भी अपनी लिस्ट से बाहर कर दिया है।

बता दें कि 16 मार्च को वह दो दिन के लिए भारत आने वाले थे। पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया है कि इस पूरे टूर को रद्द करने की पीछे की वजह क्रिस और एक्सट्रेक्शन की टीम की सेहत के साथ फैंस का भी ध्यान रखना है।
खुद सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 कोरोना का प्रसार रोकने के लिए इस तरह के किसी भी प्रोग्राम को स्थगित करने की राय दी थी। ज्ञात हो कि कोरोना के चलते दीपिका पादुकोण और सनी लियोन के साथ कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपने कई प्लान को रद्द किया है।


Click it and Unblock the Notifications











