डेल ने लिखी किताब 'द स्ट्रेन'

टोरो ने जाने-माने अपराध कथा लेखक और हैमेट पुरस्कार से सम्मानित चक हूगन के साथ यह किताब लिखी है। भूत-पिशाच पर केंद्रित इस उपन्यास को तीन श्रृंखलाओं में प्रस्तुत किया जाएगा। किताब की पहली श्रृंखला 'द स्ट्रेन' प्रकाशित हो चुकी है। भारत में हार्परकोलिन्स-इंडिया ने नवंबर में यह किताब प्रकाशित की थी।
टोरो ने हॉलीवुड से आईएएनएस से ई-मेल साक्षात्कार में कहा, "मैं अपने पूरे जीवन में हमेशा भूत-पिशाच से आकर्षित रहा हूं। जब मैं बच्चा था तब मैं रिचर्ड मैथसन और जैफ राइस की किताब 'नाइट स्टाकर' को बहुत पसंद करता था। मुझे इस किताब की लेखन शैली बहुत प्रभावित करती थी। तभी से मैं भी ऐसी ही एक किताब लिखना चाहता था।"
टोरो ने बताया कि श्रृंखला की दूसरी किताब को 'द फॉल' और तीसरी किताब को 'द नाइट इटरनल' नाम दिया गया है। टोरो कहते हैं कि वैसे तो एक पाठक के नाते उन्हें लघु कहानियां पसंद हैं, लेकिन यदि एक उपन्यास एक संक्षिप्त रचना है तो वह कहानी से कहीं अधिक सम्पूर्ण होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











