बाफ्टा में 'द हर्ट लॉकर' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बिगेलो ने अपने पूर्व पति जेम्स कैमरून को पीछे छोड़कर ये पुरस्कार हासिल किया है। कैमरून की फिल्म 'अवतार" को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और कैमरून को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए नामांकित किया गया था।
ब्रिटिश अभिनेत्री कैरी मुलिगन को फिल्म 'एन एजुकेशन" में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। ब्रिटेन के ही कोलिन फर्थ को 'ए सिंगल मैन" में भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हासिल हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











