..................... 'The Guru' remains one of my favourite films: Michael York | पसंदीदा फिल्मों में है 'द गुरु': माइकल - Hindi Filmibeat

पसंदीदा फिल्मों में है 'द गुरु': माइकल

By Staff

Michael York
लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित ब्रिटेन के महान अभिनेता माइकल योर्क के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता उत्पल दत्त अभिनीत फिल्म 'द गुरु' ने उनके करियर को एक नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है।

योर्क ने कहा, "यह मेरी पसंदीदा फिल्मों में से है। फिल्म में कुछ महान भारतीय अभिनेताओं के साथ मुझे अभिनय करने का मौका मिला। उत्पल दत्त और सिनेमेटोग्राफर सुब्रत मित्रा को मैं बेहद पसंद करता हूं। मैं एक बार फिर से भारत की यात्रा करना चाहूंगा।"

शनिवार 11 अक्टूबर को चौथे इंटरनेशनल यूरेशियन फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के अवसर पर 66 वर्षीय यॉर्क को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वर्ष 1969 में रिलीज हुई फिल्म 'द गुरु' का निर्देशन जेम्स आइवरी ने किया था जिसमें उत्पल दत्त के अलावा रीता तुशिंघम, मधुर जाफरी, बैरी फोस्टर, अपर्णा सेन, जोहरा सहगल, दीना पाठक और सईद जाफरी जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया था।

अभिनय की शुरुआत करने के ठीक दो साल बाद यॉर्क को इस फिल्म में अभिनय का प्रस्ताव मिला था।

यॉर्क कहते हैं, "मुझे लगता है कि निर्देशक जेम्स आइवरी ने मुझे इस फिल्म में एक अंग्रेज व्यक्ति का किरदार निभाने का मौका दिया क्योंकि उन्हें लगा कि मैं उस किरदार में बिल्कुल फिट था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X