हॉलीवुड फिल्म Fast & Furious की फ्रेंचाइजी ने रचा इतिहास, महीनों पहले शुरु हुई बुकिंग

Fast & Furious : हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी के दसवें पार्ट ने रिलीज से पहले ही एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। फिल्म ने अपने नाम के साथ एक नई उपलब्धि को जोड़ा है। दरअसल फास्ट एंड फ्यूरियस के लिए बुकिंग तीन महीने पहले से ही शुरू हो गई है, जो कि किसी भी स्टूडियो के लिए यह पहली बार है।
फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी का कमाल-
हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस काफी सुपरहिट रही अब इस फिल्म की फ्रेंचाइजी के लिए बुकिंग तीन महीने पहले से ही शुरू हो गई है, जो कि किसी भी स्टूडियो के लिए यह पहली बार है। फिल्म की तीन महीने पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, इसको लेकर यूनिवर्सल और पीवीआर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। फिल्म के 10वें पार्ट या यूं कहे 10वी इंस्टॉलमेंट में फ्रेंचाइजी काफी हिट साबित होगी।
पीवीआर पिक्चर्स का बयान-
पीवीआर पिक्चर्स के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने कहा कि दर्शकों को पीवीआर में फिल्में देखना ज्यादा पसंद है। पीवीआर में फिल्म की क्वालिटी ज्यादा बेहतर होती है। जो कि दर्शकों को फिल्म देखना का एक बेहतर अनुभव प्रदान करता है। फास्ट एंड फ्यूरियस का हर पार्ट यूनिवर्सल पिक्चर्स की चलने वाली सबसे लंबी फिल्म फ्रेंचाइजी है, जो कि दर्शकों का आधार और लोकप्रियता को बढ़ा रहा है।
फिल्म की रिलीज डेट-
फास्ट एक्स 19 मई 2023 को सिनेमाघरों में आने वाली है। यह फिल्म इंग्लिश, हिंदी,तमिल तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म में विन डीजल जेसन मोमोआ, मिशेल रोड्रिग्ज़, टाइरिस गिब्सन, क्रिस्टोफर ब्रिजेस, नथाली इमैनुएल, जोर्डाना बूस्टर, जॉन सीना, वापसी करने वाले अभिनेताओं में से कुछ नाम है जो फिल्म में दिखाई देगें। यूनिवर्सल पिक्चर्स ने हाल ही में फास्ट एक्स के ट्रेलर को रिलीज किया था। यह फिल्म साल की सबसे चर्चित मूवी में से एक है।


Click it and Unblock the Notifications