..................... the director of film Gandhi, Richard Attenborough died - Hindi Filmibeat

'बापू' पर फिल्म बनाने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरो का निधन

लंदन। महात्मा गांधी पर फिल्म बनाने वाले वाले ऑस्कर से सम्मानित ब्रिटिश निर्देशक रिचर्ड एटनबरो नहीं रहे। कल दोपहर 90 वर्ष की उम्र वाले रिचर्ड एटनबरो का निधन हो गया। महात्मा गांधी की जीवनी पर बनाई अपनी फिल्म 'गांधी' को लेकर एटनबरो को खूब प्रसिद्धि मिली।

richard

रिचर्ड के छह दशक लंबे करियर में उनकी यह फिल्म सबसे ज्यादा चर्चित रही। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित आठ ऑस्कर अपनी झोली में डाले।

'गांधी' की जहां समीक्षकों ने काफी सराहना की थी, वहीं दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ट्वीट किया कि "फिल्म ब्राइटन रॉक में उनका अभिनय लाजवाब था। फिल्म गांधी में उनका निर्देशन अभूतपूर्व था। रिचर्ड एटनबरो सिनेमा की महान शख्सियतों में से हैं।"

एक बेहद सफल फिल्म डायरेक्टर के अलावा रिचर्ड एटेनब्रो वरिष्ठ अभिनेताओं में से एक थे। अपने करियर के दौरान उन्हें ब्राइटन रॉक वर्ल्ड वार-2 के युद्ध के बंदी पर बनी थ्रिलर फिल्म 'द ग्रेट एस्केप' और डायनासोर पर बनी सुपरहिट फिल्म 'जुरासिक पार्क' में बतौर अभिनेता काम किया था। उन्हें 'मिरेकल ऑन थर्टी फोर्थ स्ट्रीट' की रिमेक में क्रिस क्रिंगल के किरदार के लिए भी जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X