दुनिया की सबसे मंहगी फिल्म 'अवतार 2' की रिलीज डेट तय- दिसंबर 2022 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड्स
हॉलीवुड निर्देशक जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार 2' के लिए फैंस ने लंबा इंतजार किया है। फिल्म 2021 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड की वजह से टल गई। बता दें, अब ये फिल्म 16 दिसंबर, 2022 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि दिसंबर 2022 में सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड टूटने वाले हैं।
अवतार 2 को पिछले साल न्यूजीलैंड में फिल्माया जा रहा था, लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से इसे टाल दिया गया। इस बारे में फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरुन ने ट्विटर पर एक बयान भी जारी किया था और बताया कि महामारी की वजह से वर्चुअल प्रोडक्शन वर्क पर असर पड़ रहा है, जिस वजह से फिल्म समय पर रिलीज नहीं हो पाएगी।

साल 2009 में रिलीज हुई जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार' दुनिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म के तौर पर जानी जाती है। अवतार ने कुल 2.7926 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है।
अब निर्देशक इस फिल्म के सीक्वल को लेकर आ रहे हैं, जिसका कुल बजट 7500 करोड़ रखा गया है। इस फिल्म के चार सीक्वल होंगे, जिसे दो- दो साल के गैप पर रिलीज किया जाएगा। 'अवतार-2' दिसंबर 2022 में रिलीज होगी। वहीं 'अवतार' के अन्य सीक्वल्स की बात करें तो वे 2024, 2026 और 2028 में आएंगे।

समय पर शूटिंग करना चाहते थे निर्देशक
एक इंटरव्यू के दौरान कैमरून ने कहा था, 'मैं अवतार पर फिर से काम करना चाहता हूं। फिलहाल, नियमों के हिसाब से अभी परमिशन नहीं है। ऐसे में सबकुछ रुका हुआ है। न्यूजीलैंड में शूटिंग होनी थी लेकिन सब होल्ड हो गया। हम जल्द से जल्द काम शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।'

एवेंजर्स को छोड़ा पीछे
2009 में आई फिल्म 'अवतार' को कोरोना लॉकडाउन के बाद, चीन के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।अवतार ने इस री- रिलीज के साथ 'एवेंजर्स एंडगेम' को पीछे छोड़ दिया है, जो अब तक वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी फिल्म थी।
अवतार ने अब तक कुल 2.7926 बिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है। जबकि एवेंजर्स एंडगेम का अब तक कुल कलेक्शन है- 2.7902 बिलियन डॉलर।

सबसे मंहगी फिल्म
इस फिल्म के सीक्वल का कुल बजट 7500 करोड़ रखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पूरी फिल्म को अंडर वाटर शूट किया गया है। साथ ही भारी भरकम वीएफएक्स की वजह से फिल्म का बजट काफी ज्यादा है।

टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
माना जा रहा है कि अवतार 2 रिलीज के साथ सारे ग्लोबल बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। डिज्नी स्टूडियो की इस फिल्म को लेकर दुनियाभर में फैंस उतावले हैं। भारत में भी इस फिल्म की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।


Click it and Unblock the Notifications











