बेकहम ने डिजाइन की टी-शर्ट
बेकहम परिवार ने नव वर्ष के लिए 'स्पोर्ट रिलीफ' नामक संस्था के लिए टी-शर्ट डिजाइन की हैं। यह संस्था ब्रिटेन और विकासशील देशों के उपेक्षित और कमजोर लोगों के लिए कोष इकट्ठा कर रही है।
फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम ने अपनी पत्नी विक्टोरिया और बेटों ब्रुकलिन, रोमियो और क्रूज के साथ उपेक्षितों की मदद के लिए टी-शर्ट डिजाइन की हैं।
शुरुआत में केवल विक्टोरिया ही इस कार्य से जुड़ रही थीं लेकिन बाद में उन्होंने डेविड को पुरुषों की टी-शर्ट्स डिजाइन करने के लिए मना लिया। उनके बेटों ने बच्चों के कपड़े डिजाइन किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More from Filmibeat
खिलाड़ी डिजाइनर कपड़े डेविड बेकहम नया साल फुटबॉल फैशन विक्टोरिया बेकहम संगीत संस्था हॉलीवुड david beckham designer wear fashion football hollywood music player voctoria beckham


Click it and Unblock the Notifications











