दर्शकों के नाम हॉलीवुड निर्देशक मार्क बेब्ब का खत

अपनी इस फिल्म की कामयाबी से फिल्म के निर्देशक मार्क बेब्ब बहुत ही खुश हैं और इसी खुशी को उन्होंने अपने सभी भारतीय दर्शकों के साथ बांटते हुए उनके नाम एक खत लिखा जिसमें उन्होंने लिखा कि "सभी दर्शकों ने जो प्यार दिया है अपने चहेते हीरो स्पाइडरमैन को, वो इसके शुक्रगुज़ार हैं और आगे भी उनका यह प्यारा हीरो उनका इसी तरह मनोरंजन करता रहेगा। "
सोनी पिक्चर्स की 'द अमेजिंग स्पाइडरमैन' 3 डी में बनी है जिसमें भारतीय अभिनेता इरफ़ान खान, एंड्रयू गारफील्ड, एम्मा स्टोन व रिज़ इफांस मुख्य भूमिकाओं में हैं। स्पाइडर मैन सीरीज की यह चौथी सीरीज है। लेकिन इस भाग में सारे किरदार नये हैं साथ ही फिल्म के निर्देशक भी। लेकिन नये किरदारों के बावजूद स्पाइडर मैन को दर्शकों ने उतना ही पसंद किया जितना हर बार किया जाता रहा है। इस नये स्पाइडर मैन को भी दर्शकों ने काफी सराहा है।


Click it and Unblock the Notifications











