..................... The Amazing Spider-Man, Andrew Garfield, Emma Stone, Tobey Maguire, द अमेजिंग स्पाइडर-मैन, एंड्रयू गारफील्ड, एम्मा स्टोन, टोबी मैग्वायर - Hindi Filmibeat

स्पाइडर-मैन बनना आसान नहीं था - एंड्रयू गारफील्ड

The Amazing Spider-Man
एंड्रयू गारफील्ड और एम्मा स्टोन जो की आने वाली फिल्म द अमेजिंग स्पाइडर-मैन में मुख्य किरदार निभा रहे है, उन का कहना है कि इस फिल्म में नायक-नायिका की भूमिका निभाने के लिए हामी भरना उन के लिए आसान नहीं था।

अभिनेता एंड्रयू गारफील्ड फिल्म 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन' में स्पाइडर-मैन की भूमिका निभा रहे है। स्पाइडर-मैन के रूप में एंड्रयू गारफील्ड का कड़ा मुकाबला पुराने स्पाइडर-मैन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता टोबी मैग्वायर से होगा क्यों की अभी तक लोगो ने सिर्फ टोबी मैग्वायर को ही स्पाइडर-मैन के रूप में देखा है।

इस बारे में 24 वर्षीय अभिनेता एंड्रयू गारफील्ड का कहना है कि "मुझे ये डर सता रहा था कि जब लोग मुझे स्पाइडर-मैन के रूप में देखेंगे तो वो मेरी तुलना पुराने स्पाइडर-मैन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता टोबी मैग्वायर से करेंगे जो की अभी तक लोगों के बिच स्पाइडर-मैन की पहचान है और मुझे स्पाइडर-मैन के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए उन से बेहतर काम करना पड़ेगा"

अपने डर को मानते हुए एंड्रयू ने कहा "बड़ी शक्ति के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है।"

दूसरी तरफ एम्मा स्टोन का कहना है "जब मुझे फिल्म का प्रस्ताव आया तो मैं काफी घबरा गई थी कि इतना बड़ा किरदार कैसे निभा पाऊँगी। लेकिन आडीशन देने के बाद मुझे लगा की इस फिल्म में काम करना एक मजेदार अनुभव होगा।"

क्या स्पाइडर-मैन का ये नया चेहरा लोगों के बीच अपनी पहचान बना पायेगा? क्या ये भी उतना ही लोगों के बिच लोकप्रिय होगा? इन सब बातों का खुलासा होगा 29 जून 2012 को जब सोनी पिक्चर की फिल्म 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन' भारत में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X