मैडोना एक कुशल अभिनेत्री है: न्‍यूटन

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार न्यूटन मानती हैं कि आलोचक पूरी तरह से मैडोना की प्रतिभा को नहीं जानते। वर्ष 1985 की फिल्म 'डेस्पेरेटली सीकिंग सुजेन' में जबदस्त अभिनय के लिए उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
वर्ष 1997 की फिल्म 'इविटा' में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें 'गोल्डन ग्लोब' पुरस्कार से नवाजा भी गया था, लेकिन उनकी हाल की फिल्में सफल नहीं रही हैं।
न्यूटन कहती हैं, "मैडोना को मैं एक महान अभिनेत्री मानती हूं आने वाले वक्त में लोग भी ऐसा मानेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications