जैक्सन के गार्ड ने कबूला डॉक्टर ने दी थी ज्यादा खुराक
पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के एक सुरक्षा गार्ड ने हाल ही में कोर्ट के समक्ष ये नाम लिया कि जैक्सन की गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी उनके डॉक्टर कॉनराड मरे ने जैक्सन को गलती से द वाओं की ज्यादा खुराक दे दी थी। गार्ड ने माना कि उसने डॉक्टर के कहने पर एंबुलेंस बुलाने से पहले दवा ओं का एक बैग और कुछ अन्य सामान जैक्सन के कमरे से हटाया था।
मालूम हो कि म्यूजिक के शहंशाह माइकल जैक्सन की मौत से जुड़े मामले में उनके वकील ने डॉक्टर पर लगे आरोपों की सूची पेश की है। वकील ने जैक्सन के चिकित्सक कॉनराड मरे के खिलाफ यह सूची पेश की थी। जैक्सन की जून 2009 में दवाओं की अधिक खुराक लेने से मौत हो गई थी।
जैक्सन के डॉक्टर पर उनकी गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा चल रहा है। जैक्सन के वकील डेविड वालग्रेन ने मंगलवार को प्रारम्भिक सुनवाई के दौरान मरे के खिलाफ आरोपों की सूची पेश की। वालग्रेन का आरोप है कि जिस रात जैक्सन की मौत हुई उस रात उन्होंने उन्हें खतरनाक दवाएं दी थीं और फिर उन्हे ऐसे ही छोड़ दिया था। माइकल जैक्सन 50 साल के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












