'टर्मिनेटर' का पांचवां सिक्वेल बनेगा
हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्मों में एक 'टर्मिनेटर' के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि इसका पांचवां सिक्वेल बनाने की तैयारी चल रही है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार फिल्म निर्माता जोसेफ मैकगिन्टी निकोल टर्मिनेटर श्रृंखला की पांचवी फिल्म बनाने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि टर्मिनेटर सिरीज भयावह भविष्य पर आधारित एक विज्ञान कथा है। इसमें एक ऐसे वक्त की कल्पना की गई है जब मनुष्य और मशीनों के बीच जंग छिड़ जाएगी।
निकोल इससे पहले टर्मिनेटर श्रृंखला की चार फिल्में बना चुके हैं। फिल्म 'टर्मिनेटर 2 : जजमेंट डे' के नायक रॉबर्ट पैट्रिक ने निकोल की योजना का स्वागत किया है।


Click it and Unblock the Notifications