पति के वर्क ट्रिप पर जाने के बाद 'महीनेभर' तक बेडशीट नहीं बदलती ये हसीना, बनने जा रही है 5वें बच्चे की मां!

इंग्लिश सिंगर और टेलिविजन प्रेजेंटर स्टेसी सोलोमन ने हाल ही में एक रेडियो शो में कुछ ऐसी बात कहें कि हर कोई हैरान रह गया और उनकी इस बात पर एक बहस छिड़ गई है। जी हां, रेडियो टॉक शो में बात करने के दौरान स्टेसी ने बताया कि अगर उनके लाइफ पार्टनर घर पर नहीं होते तो वे वीक में एक ही बार बेडशीट बदलती हैं। जब उनसे पूछा गया क्या यह सच है तो, उन्होंने अपनी बात पलटते हुए कहा कि कभी-कभी महीने में एक बार। हालांकि इस वाक्या के बाद पूरा स्टूडियो ठहाके मार कर हंस रहा था।
इस बात से साथ ही 33 साल की टीवी प्रेजेंटर स्टेसी का कहना था कि वे जब अकेले होती हैं तो लाइफ को एंजॉय करती हैं और इन छोटी-छोटी चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। स्टेसी ने ये भी कहा कि जब आप अकेले होते हैं तो आप ना सिर्फ लाइफ को एंजॉय करते हैं बल्कि थोड़ा बहुत गंदा भी रहे तो कोई परवाह नहीं है। आपको किसी को इंप्रेस नहीं करना होता। जब आप अकेले होते हैं तो आपको वैक्सिंग की जरूरत नहीं होती। उनकी इस बात से हर कोई हैरान है। आपको बता दें कि स्टेसी पांचवे बच्चे की मां बनने वाली है।
हिट्स रेडियो स्टूडियो के इस शो ने एक बहस छेड़ दी है कि सप्ताह में कितनी बार बेडशीट बदलनी चाहिए। बहरहाल, आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। अक्सर वे अपने पार्टनर के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इसके साथ ही वे आने वाली प्रेगनेंसी की तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती है। स्टेसी ने अपने चारों बच्चों और पार्टनर के साथ भी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।
स्टेसी को इंस्टाग्राम पर 5.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। स्टेसी की खास बात ये है कि वे हर दिन को सेलिब्रेट करती नजर आती हैं और अपने बच्चों को भी उतना ही समय देती हैं। चार बच्चों के अलावा स्टेसी के पास दो पेट डॉग भी है जिनके साथ वे तस्वीरें पोस्ट करना नहीं भूलती।


Click it and Unblock the Notifications