पंछियों के पिंजड़े से टीवी देखती हैं स्विफ्ट
विदेशों में सेलिब्रिटीज के शौक बेहद अजब-गजब हैं। अब मशहूर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट को ही ले लीजिए उन्होने हाल में अपने घर पर बने एक पिंजरे का खुलासा किया है। नहीं-नहीं ये पिंजरा उन्होने अपने लिए नहीं बनवाया बल्कि इस पिंजरे में स्विफ्ट अपने पक्षियों को रखती हैं। हां, मगर कभी-कभी वह इन पंछियों के पिंजड़े में बैठकर इनके साथ टीवी जरूर देखती हैं।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 20 वर्षीय गायिका हाल ही में नॉसविला में स्थित अपने घर में शिफ्ट हुई थीं और उन्होंने इस घर को 'पक्षियों का घर' करार दिया था। वह कहती हैं, "घर के अंदर एक पिंजरा बनाना काफी मनोरंजक है।"
स्विफ्ट को पंछियों से बड़ा प्यार है। इसीलिए उन्होने अपने पालतू पंछियों के आराम के लिए ये पिंजड़ा बनवाया है। पिंजड़ा उनके घर के लॉन में बना हुआ है। स्विफ्ट अक्सर इसके अंदर बैठकर टेलीविजन कार्यक्रम देखना पसंद करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












