प्यार को समझ रहीं है टेलर
अमेरिकी पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट का कहना है कि वह रिश्तों को समझने की कोशिश कर रही हैं और हर पुरुष मित्र के साथ अलग तरह से पेश आती हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 'लव स्टोरी' की इस गायिका की मित्रता 'जोनास ब्रदर्स' बैंड के जो जोनास से थी। गायिका मानती हैं कि वह संबंध बनाने में बहुत अच्छी नहीं हैं क्योंकि वह जब भी किसी पसंदीदा पुरुष से मिलती हैं तो शर्माती हैं।
स्विफ्ट कहती हैं, "प्रत्येक प्रेम कहानी अलग होती है। मैं प्रत्येक व्यक्ति से इस तरह मिलना चाहती हूं जैसे वह एक ही किताब के अलग-अलग पाठ न होकर अपने आप में एक अलग किताब हो।"


Click it and Unblock the Notifications











