अभिनेत्री बनेंगी टेलर स्विफ्ट
फिल्म 'वेलेन्टाइंस डे' में एक छोटी सी भूमिका कर चुकी गायिका टेलर स्विफ्ट अब हॉलीवुड में अपना सफल फिल्मी करियर बनाने का ख्वाब देख रही हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक फिल्म में गायिका ने टेलर लांटनर के साथ छोटी सी भूमिका की है। वह कहती हैं कि उनका अनुभव अच्छा रहा है और फरवरी 2010 में फिल्म के प्रदर्शन के बाद उन्हें अभिनय के और प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा, "यह एक छोटा सा किरदार है, लेकिन मैं इसके प्रति बहुत उत्साहित हूं। मैं अभिनय में और संभावनाएं खोजना पसंद करूंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











