अकेले रहना एंजॉय करती हैं टेलर स्विफ्ट
न्यूयार्क। हॉलीवुड में ब्वॉयफ्रेंड होना एक कंपलसरी जरूरत माना जात है। लेकिन हॉलीवुड सलेब्रिटीज में कुछ ऐसी भी हैं जो इस जरूरत के फेर में नहीं पड़तीं। वे खुल कर अपनी आजाद जिंदगी जीती हैं और उस पर अभिमान करती हैं। पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट भी खुल कर आजादी के साथ जिंदगी जीने वालों में से हैं। उन्हे अकेले रहना पसंद है और वो इसे खूब एंजॉय करती हैं।
वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक स्विफ्ट कहती हैं, "अकेले रहना आश्चर्यजनक है और मैं इसे पसंद करती हूं। मैंने अब तक कभी भी किसी भी दिन सुबह जागकर यह महसूस नहीं किया कि अब मुझे वास्तव में एक पुरुष मित्र की जरूरत है।"
स्विफ्ट के दो असफल सम्बंध रहे हैं। वर्ष 2008 में वह पॉप गायक जो जोनास के सम्पर्क में आईं और उनका यह रिश्ता उसी साल नवम्बर में समाप्त हो गया। स्विफ्ट ने अपनी एलबम 'फीयरलैस' के गीत 'फॉरएवर एंड ऑलवेज' में इस रिश्ते के टूटने के दर्द को बयां किया है। वर्ष 2009 में उन्होंने 'ट्वाइलाट' श्रृंखला की फिल्मों के अभिनेता टेलर लॉटनर संग समय बिताना शुरू किया था लेकिन बाद में यह रिश्ता भी टूट गया।


Click it and Unblock the Notifications












