Taylor Swift की उंगली में दिखी चमचमाती रिंग, ट्रैविस केल्स से की सगाई का ऐलान

Taylor Swift engagement: टेलर स्विफ्ट ने आखिरकार अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है। सिंगर ने ट्रैविस केल्स के साथ अपने रिश्ते को एक नया आयाम दिया है। दोनों का रिश्ता लंबे समय से चर्चा में था और अब इसे एक नया मुकाम मिल गया है।
कैसे शुरू हुई उनकी लव स्टोरी?
सितंबर 2023 में पहली बार दोनों को साथ देखा गया था, जब कैनसस सिटी चीफ्स ने शिकागो बेयर्स को 41-10 से हराया था। इसके बाद से ही दोनों की नज़दीकियां बढ़ती चली गईं।
दोनों ने सगाई का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर पांच तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वे हरे-भरे माहौल में पोज देते दिख रहे हैं। खास बात यह रही कि एक फोटो में टेलर के हाथ में चमचमाती अंगूठी भी नजर आई। इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा- 'आपकी इंग्लिश टीचर और जिम टीचर शादी कर रहे हैं।'
एक फ्रेंडशिप ब्रेसलेट से शुरू हुई थी कहानी
2023 में ट्रैविस ने खुलासा किया था कि उन्होंने टेलर को एक फ्रेंडशिप ब्रेसलेट देने की कोशिश की थी, जिस पर उनका फोन नंबर लिखा था, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। बाद में उन्होंने बताया कि दोनों की बातचीत न्यूयॉर्क में मुलाकात से पहले ही शुरू हो चुकी थी।
हमेशा बने एक-दूसरे का सपोर्ट
इसके बाद टेलर कई बार मैदान पर ट्रैविस को सपोर्ट करने पहुंचीं। सुपर बाउल LVXIII में भी दोनों को साथ देखा गया, जहां जीत के बाद उन्होंने खुलेआम एक-दूसरे को किस किया था। पिछले साल टेलर का Eras Tour जब खत्म हुआ, उसके बाद ट्रैविस भी उनके स्टेज पर दिखाई दिए। यह पहली बार था जब फुटबॉल स्टार ने अपनी पार्टनर की दुनिया में कदम रखा।
फैंस को था पहले से अंदाजा
सगाई से पहले ही सोशल मीडिया पर फैंस, लगातार अंदाजा लगा रहे थे कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर देंगे।
क्यों है उनका रिश्ता मजबूत?
Us Weekly की रिपोर्ट के मुताबिक, टेलर और ट्रैविस का रिश्ता इसलिए खास है क्योंकि दोनों एक-दूसरे की खूबियों की इज्जत करते हैं। एक सूत्र ने बताया- 'दोनों को इतनी सारी समानताएं मिलीं, जितनी उन्होंने सोची भी नहीं थीं, यही वजह है कि उनका रिश्ता और मजबूत हो गया।'


Click it and Unblock the Notifications











