जैक्सन के करीब दफन होना चाहती हैं टेलर

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 77 वर्षीय अभिनेत्री जैक्सन की करीबी मित्र थीं और वह भी लास एंजेलिस के फॉरेस्ट लॉन कब्रिस्तान में जैक्सन की कब्र के पास ही दफन होना चाहती हैं।
एक सूत्र ने बताया, "खूबसूरत शीशे की खिड़कियों और माइकल एंजलो की कलाकृतियों की प्रतिकृतियों से सजे ग्रेट मोसोलियम में जैक्सन की श्रद्धांजलि सभा में शरीक होने के बाद उन्होंने अपने मित्रों से कहा कि मुझे वहां ऐसी शांति महसूस हुई, जो मैंने पहले कभी अनुभव नहीं की।" चर्चा है कि टेलर अपने लिए वही जगह तलाश रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











