'कैलीफोर्निकेशन' में नजर आएंगी ईवा
ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री सुजेन सारनडोन की बेटी ईवा एमुरी एक टेलीविजन शो 'कैलीफोर्निकेशन' में नजर आएंगी।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एमुरी इसमें एक छात्रा का किरदार निभाएंगी। 24 वर्षीय यह कलाकार जैकी के रूप में नजर आएगी, जो एक रात्रि क्लब में काम करती है। इसमें 'एक्स-फाइल्स' के अभिनेता डेविड डकोवनी भी दिखेंगे।
एमुरी, सारनडोन और एक इतावली निर्देशक की बेटी हैं। सारनडोन 1983 में बनी फिल्म 'हंगर' में विवादास्पद दृश्य दे चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications