टेबल टेनिस बार शुरू करेंगी सुजन
ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुजन सारनडॉन को अभिनय के साथ खेल से भी लगाव है। वह न्यूयार्क में एक टेबल टेनिस बार शुरु करने की योजना बना रही हैं।
वेबसाइट 'आईएमबीडी डॉट कॉम' के अनुसार 62 वर्षीया सुजन अगले महीने तक टेबल टेनिस बार शुरू करेंगी। माना जा रहा है कि वह इसका नाम 'स्पिन न्यूयार्क' रखेंगी।
सुजन ने कहा, "बार में कई टेबल, ओलंपिक टेबल और अन्य सामान रहेगा।"


Click it and Unblock the Notifications