सुजैन की पहली एलबम ने तोड़े रिकार्ड

रविवार को घोषणा की गई कि 'ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट' रियलिटी शो से दुनियाभर में छा जाने वालीं 48 वर्षीय गायिका की पहली एलबम 'आई ड्रीम्ड ए ड्रीम' की 410,000 से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। इसे किसी कलाकार की सबसे अधिक बिकने वाली पहली एलबम के रूप में दर्ज किया गया है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक बोयल की एलबम ने बिक्री के मामले में लिओना लीविस की पहली एलबम 'स्पिरिट' और आर्कटिक मंकी की पहली एलबम 'व्हटएवर पीपुल से, आई एम, दैट्स व्हाट आई एम नॉट' को पीछे छोड़ दिया है।
'आई ड्रीम्ड ए ड्रीम' ने ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड में भी पहला स्थान हासिल किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











