टॉम क्रूज की बेटी सूरी के जलवे
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज और उनकी पत्नी केटी होम्स अपनी तीन साल की बेटी सूरी पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं। उसके कपड़ों से ले कर उसकी तमाम जरूरतों पर टॉम अपना पैसा लुटाने के लिए तैयार बैठे रहते हैं। अब बेटी भी आखिर अपने मां-बाप के नक्शेकदम पर ही चलेगी। इसलिए कभी वह अपनी मम्मी के देखा-देखी हाई हील सैंडल पहनती है तो कभी डिजाइनर परिधान। अब बेटी बाप की अभिनय कला से प्रभावित है। इसलिए वह एक्टिंग क्लासेज भी ले रही है।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' ने सूत्रों के हवाले से बताया, "सुरी को नृत्य सीखना इतना भाने लगा है कि जब वह अपनी मां से अभिनय करके दिखाने को कहती हैं तो वह न नहीं कह पातीं।" सूत्र ने बताया, "सुरी की पसंद से ही उसे सिखाना शुरू किया गया है वैसे टॉम भी पहले कह चुके हैं कि उनकी पुत्री अभिनेत्री बनेगी तो उन्हें खुशी होगी।" सुरी के जन्म के बाद से टॉम और उनकी पत्नी उसकी जरूरते पूरी करने पर 10 लाख डॉलर से ज्यादा का खर्च कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











