विकीलीक्स हीरो असांजे पर फिल्म बनाएंगे स्पीलबर्ग
'जुरासिक पार्क' बनाने वाले हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने आखिरकार अपनी नई फिल्म के लिए विषय का चुनाव कर लोगों के होश उड़ा दिए हैं। स्टीवन स्पीलबर्ग अपनी अगली फिल्म पूरी दुनिया में छा जाने वाले विकीलीक्स प्रकरण और उसके संस्थापक जूलियन असांजे पर बनाना चाहते हैं।
विकीलीक्स हीरो जूलुयन असांजे इन दिनों अमेरिका के जाल में फंसने से बचने के लिए ब्रिटेन में अपनी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। स्टूवन ने इस फिल्म को बनाने के लिए अपना काम शुरू कर दिया है। सबसे पहले उन्होने इसके लिए असांजे की आत्मकथा के अधिकार खरीदे हैं। ब्रिटेन के समाचार पत्र द गार्जियन ने इस बारे में सूचना दी है। यह किताब पिछले महीने फरवरी में गार्जियन बुक्स द्वारा प्रकाशित की जा चुकी है।
इस किताब में असांजे के जीवन और विकीलीक्स को स्थापित करने के बारे में सारे विवरण प्रकाशित किए गए हैं। विकीलीक्स की स्थापना असांजे ने साल 2006 में की थी। हालांकि इस फिल्म के बारे में स्पीलबर्ग ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
More from Filmibeat
जूलियन असांजे निर्देशक फिल्म विकीलीक्स स्टीवन स्पीलबर्ग हॉलीवुड director film hollywood julian assange steven spielberg wikileaks


Click it and Unblock the Notifications












