स्पीलबर्ग को 'लिबर्टी मेडल'
हॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग को 'लिबर्टी मेडल' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इससे पहले यह पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को मिल चुका है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक फिलाडेल्फिया के 'नेशनल कांस्टीट्यूशन सेंटर' में गुरुवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने ऑस्कर विजेता फिल्मकार स्पीलबर्ग को उनके कलात्मक व मानवीय प्रयासों के सम्मान में यह पुरस्कार दिया।
स्पीलबर्ग ने कहा है कि पुरस्कारस्वरूप मिली 100,000 डॉलर की राशि वह 'शोआ विज्युल हिस्ट्री फाउंडेशन' को दान में दे देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











