स्टीव मार्टिन अंधविश्वासी है?
हॉलीवुड अभिनेता स्टीव मार्टिन महसूस करते हैं कि उनकी जिन-जिन फिल्मों में विवाह का दृश्य रहा है, वे काफी सफल रही हैं।
अपने इसी अंधविश्वास के कारण मार्टिन आने वाली फिल्म 'पिंक पार्टनर 2' की सफलता के लिए इंस्पेक्टर क्लोसेउ के साथ फिल्मी शादी रचाने जा रहे हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मार्टिन ने फिल्म का अंत बदलने के लिए निर्माताओं से अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
अब अपनी फिल्म की सफलता के लिए मार्टिन फिल्म में एमिली की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री एमिली मोर्टिमर के साथ शादी रचाएंगे।
उन्होंने कहा, "मेरी वे सभी फिल्में सफल रही हैं, जिनका शादी या फिर बच्चे के साथ समापन हुआ है। यही कारण है कि मैंने अपनी नई फिल्म के दृश्य में बदलाव करते हुए शादी रचाने का फैसला किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











