'संगीत छोड़ो, घर सम्हालो ब्रिटनी'

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार जैक्सन ने स्पीयर्स को फोन करके अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की सलाह दी थी।
स्पीयर्स के एक मित्र ने बताया, "मुझे लगता है कि माइकल की चेतावनी से ब्रिटनी डर गई होंगी। जैक्सन ने कहा था अपनी तंदरुस्ती के लिए उन्हें शो बिजनेस छोड़ देना चाहिए। उनका मानना था कि स्पीयर्स को सर्कस टूर के बाद अपने बच्चे और परिवार पर ध्यान देने के लिए सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए।"
उन्होंने बताया, "जैक्सन की बात स्पीयर्स के मन को संभवत: छू गई थी इसलिए उन्होंने अपना टूर खत्म होने के बाद लंबी छुट्टियां बिताने का उनसे वादा किया था।"
जैक्सन की मौत के बाद स्पीयर्स ने कहा, "मैं लंदन में उनका शो देखने के लिए बहुत उत्साहित थी। उसी समय हमें टूर के लिए यूरोप में होना था लेकिन मैं उनका शो देखने के लिए यहां पहुंचने वाली थी। वह हमेशा से मेरे प्रेरणास्रोत रहे हैं और उनके चले जाने से मुझे गहरा सदमा पहुंचा है।"


Click it and Unblock the Notifications











