45 वर्ष तक अपनी बेटियों को डेटिंग नहीं करने देंगे स्टैलन

'रॉकी' श्रृंखला की फिल्मों के जरिए शोहरत बटोरने वाले एक्शन स्टार स्टैलन की तीसरी पत्नी जेनिफर फ्लाविन से तीन बेटियां- सोफिया (14), सिस्टीन (12) और स्कारलेट (8) हैं।
इसके अलावा उनकी पहली पत्नी साशा चास्क से उनके दो बेटे- सेज (34) और सीयरगियो (31) हैं। स्टैलन ने स्वीकार किया है कि लड़कियों की बढ़ती उम्र ने उन्हें उनकी सुरक्षा के प्रति सचेत कर दिया है।
स्टैलन ने कहा, "मैं अपनी बेटियों से बहुत प्यार करता हूं। मैं उन्हें 45 वर्ष की उम्र तक डेट पर जाने की इजाजत नहीं दूंगा। मेरे लड़कों की परवरिश अच्छे से हुई है लेकिन लड़कियों की परवरिश बिल्कुल अलग चुनौती है।"


Click it and Unblock the Notifications











