श्रीलंका नहीं जा सकते एकॉन

स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि एकॉन एक एलबम को लेकर विवाद खड़ा हुआ है जिसमें उन्हें कुछ महिलाओं के साथ भगवान बुद्ध की प्रतिमा के चारो ओर नृत्य करते दिखाया गया है। इसको लेकर बौध समुदाय के लोगों ने विरोध जताया है। श्रीलंका के बौध भिक्षुओं ने सरकार से कहा था कि वह यहां होने वाले एकॉन के संगीत समारोहों को रद्द कर दे।
राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे और पर्यटन मंत्री अचाला जगोदा के बीच मंगलवार को हुई चर्चा के बाद एकॉन को बारे में वीजा संबंधी यह फैसला किया गया। वैसे आपको याद ही होगा इस महीने की शुरुआत में एकॉन भारत में थे। जिन्हें खासतौर से बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने अपनी पार्टी में इनवाइट किया था। शाहरुख एकॉन के बहुत बड़े फैन हैं।


Click it and Unblock the Notifications











