Model Irina Shayk: अपने वजन से भारी जैकेट पहन ट्रोल हुई ये मॉडल, फैंस बोले- वर्स्ट ड्रेस!

irina shayk

रशियन मॉडल और टेलीविजन पर्सनालिटी इरीना शयक स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमसूट के लिए अक्सर मॉडलिंग करती नजर आती हैं। रूसी मॉडल और एक्ट्रेस को इरीना शेख के नाम में भी जाना जाता है। इरीना मॉडलिंग की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम है इसलिए वे अक्सर मॉडलिंग करते हुए रैंप दिखती हैं।

हाल ही में इरीना शायक ने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें वे एक भारी-भरकम जैकेट और ब्लैक ड्रेस में रैंप पर वॉक करती नजर आ रही हैं। दरअसल, डिजाइनर डेनियल रोजबेरी ने उनकी आउटफिट को डिजाइन किया है और इस डिजाइन की खास बात यह है कि इरीना की जैकेट बहुत भारी भरकम दिख रही है। यहां तक की ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इरीना की इस जैकेट का भार उनके वजन से भी ज्यादा हो सकता है।

हालांकि इन फोटोज को पोस्ट करते हुए इरीना ने फैशन डिजाइनर डेनियल रोजबेरी को थैंक यू कहा है। आपको बता दें, इरीना इन फोटोज में जहां रैंप पर वॉक करती नजर आ रही हैं, वहीं वे दरवाजे के पास खड़े होकर फोटोशूट करवा रही हैं। वहीं एक फोटो में वे सीढ़ियों के पास भी नजर आईं।

बिकिनी मॉडल इरीना की इन फोटोज को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और 90 हजार से अधिक इन फोटोज पर लाइक्स आ चुके हैं। वहीं इन फोटोज पर फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं और एक ने तो कमेंट करते हुए ये भी कहा कि इरीना ब्यूटीफुल है लेकिन उनकी ड्रेस और क्लॉथ वर्स्ट होते हैं। वहीं एक ने उन्हें जहां गॉर्जियस कहा तो दूसरे ने कहा कि एक महिला की सबसे ज्यादा खूबसूरती उसकी स्माइल होती है लेकिन इरीना के चेहरे पर कोई स्माइल नहीं दिख रही।

कुला मिलाकर इरीना की इन फोटोज पर मिले-जुले कमेंट आ रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इरीना ने रैंप पर वॉक करते हुए अपनी ऐसी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। कुछ समय पहले ही इरीना ने लॉन्ग कोर्ट, हाई बूट्स और नी लेंथ ड्रेस के साथ भी कुछ फोटोज शेयर की थी जिनमें इरीना बेहद खूबसूरत लग रही है और उनका एटीट्यूट भी इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है। इरीना की ये फोटो सीरीज भी फैंस को खूब पसंद आ रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X