..................... Sports Illustrated Swimsuit model irina shayk shares bikini photos on instagram - Hindi Filmibeat

टाइटैनिक के हीरो के साथ डेटिंग के कारण चर्चा में आई इस हसीना ने कतरनें पहन दिखाए ऐसे जलवे, कि ...

irina shayk

रशियन मॉडल और टेलीविजन पर्सनालिटी इरीना शयक स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमसूट के लिए अक्सर मॉडलिंग करती नजर आती हैं। रूसी मॉडल और एक्ट्रेस को इरीना शेख के नाम में भी जाना जाता है। इरीना मॉडलिंग की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम है इसलिए वे अक्सर मॉडलिंग करते हुए रैंप दिखती हैं।

आज हम इरीना शायक की मॉडलिंग की नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया की बात कर रहे हैं। जी हां, इरीना शायक ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें वे बेहद हॉट नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने ना के बराबर डोरियों से बंधी हुई बिकनी पहनी हुई है। इस लुक में उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट की है जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इनमें से एक तस्वीर में वे कहीं बैठकर पोज दे रही हैं तो कहीं खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं एक फोटो में उन्होंने बिकिनी के साथ ब्लैक बूट, गॉगल्स और हाथ में जैकेट भी पकड़ा हुआ है।

बिकिनी मॉडल इरीना की इन फोटोज को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और लगभग 3 लाख लोग इन फोटोज को लाइक कर चुके हैं। इन फोटोस पर फैंस खूब कमेंट करते नजर आ रहे हैं कोई उन्हें बॉम शैल फायर बोल रहा है तो कोई उन्हें हॉट कह रहा है। हालांकि इरीना अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी ऐसी हॉट तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इसके अलावा भी इरीना ने कुछ दिन पहले ही कुछ फोटोज पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने ब्लैक ट्रांसपेरेंट ब्रालेस ड्रेस पहनी थी जिसमें वे काफी हॉट दिखाई दे रही थीं।

बहरहाल, इसके अलावा भी इरीना शायक हॉलीवुड एक्टर लियोनार्दो डिकैप्रियो के साथ अफेयर को लेकर आजकल खूब चर्चा में हैं। दरअसल, 48 वर्षीय ऑस्कर विजेता लियोनार्दो और 37 वर्षीय सुपर मॉडल इरीना शायक फेमस नियोन कार्निवल आफ्टर पार्टी में साथ घूमते हुए देखे गए। इसके अलावा ये दोनों कोचेला (Coachella) फेस्टिवल में भी साथ में दिखाई दिए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये कितना सच है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इरीना हॉट लुक और डिकैप्रियो के साथ अफेयर के कारण वे खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X