10 भाषाओं में रिलीज होगा..ब्लॉकबस्टर फिल्म का ट्रेलर..300 करोड़ Fix...
हॅालीवुड की बहुप्रतिक्षित फिल्म स्पाइड मैन होमकमिंग का ट्रेलर 10 भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की प्लानिंग की गई है। हर दिन एक भाषा में ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
बॅालीवुड के बॅाक्स आॅफिस पर कई बार हॅालीवुड की एक्शन फिल्मों ने अपना दबदबा कायम किया है। इस बार जुलाई में स्पाइडर मैन होम कमिंग रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले इस फिल्म ने भारतीय बॅाक्स आॅफिस पर करोड़ों की कमाई करने का एक दमदार फार्मूला खोज निकाला है।
मिली जानकारी के अनुसार स्पाइडर मैन होम कमिंग का ट्रेलर 10 भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं हर दिन एक भारतीय भाषा में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने की प्लानिंग कर ली गई है।
हिंदी,तमिल,तेलुगु,गुजराती,मराठी,पंजाबी,भोजपुरी,मलयालम,बांग्ला और कन्नड़ा में इसका ट्रेलर तैयार किया जा रहा है। वहीं इस बार स्पाइडर मैन होमकमिंग का स्पाइड कई सारे दिलचस्प किरदारों में दिखाई देगा। यह फिल्म 7 जुलाई को हिंदी,अंग्रेजी,तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

वह एक चिल्ड आउट और नए किस्म का स्पाइडर मैन है। ये स्पाइडर मैन ताकतवर के साथ पहले से अधिक होशियार हो गया है। इस बात से हम सभी वाकिफ है कि स्पाइडर मैन और सुपर हीरो की फिल्मों का फोकस हमेशा से भारतीय बॅाक्स आॅफिस पर रहा है।
बॅाक्स आॅफिस पर हॅालीवुड की फिल्में हर बार करोड़ों की कमाई करने में कामयाब होती हैं। इस कारण कई बार बड़ी बॅालीवुड की फिल्मों को इनसे टकराना पड़ता है। यहां तक शाहरूख खान,करीना कपूर खान के साथ कई बिग स्टार को हॅालीवुड के कारण करोड़ों का नुकसान होता रहा है।
आखिर कैसे। यहां देखें पूरी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications