स्पीयर्स और फोटोग्राफर के बीच समझौता

फोटोग्राफर रिकाडरे मेन्डोजा ने ब्रिटनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था लेकिन अब दोनों के बीच सुलह-समझौता हो गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सोमवार को लास एंजेलिस की एक अदालत में दोनों के बीच समझौते की सूचना दाखिल की गई थी। समझौते की शर्तो का खुलासा नहीं हो सका है।
दो साल पहले की इस घटना में हुई क्षति की भरपाई के लिए मेन्डोजा ने स्पीयर्स से 200,000 डॉलर से अधिक हर्जाना मांगा था।
मेन्डोजा का दावा था कि गायिका ने जानबूझकर उनके पैर पर कार चढ़ा दी थी।


Click it and Unblock the Notifications